SBI की सबसे बेहतरीन FD स्कीम, भर-भरकर देती है रिटर्न, देखें यहां
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कस्टमर्स के लिए अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को 12 अप्रैल से 30 जून तक फिर से शुरू कर दिया है.
अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत आप 400 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं.
अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी दर से ब्याज दिया जा रहा है.
सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जा रही है. इस योजना में रजिस्टर करने के बाद पहले, तीसरे और छठे महीने के अंतराल में ब्याज का भुगतान किया जाता है.
यह योजना 2 करोड़ रुपये से कम राशि के लिए डोमेस्टिक रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट और एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट दोनों के लिए लागू है.
अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का लाभ 30 जून तक उठाया जा सकता है. इसके बाद यह स्कीम बंद हो जाएगी.
अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का लाभ 30 जून तक उठाया जा सकता है. इसके बाद यह स्कीम बंद हो जाएगी.
यह योजना उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो रेगुलर सेविंग्स अकाउंट्स की तुलना में ज्यादा ब्याज दर प्राप्त करते हुए एक निश्चित अवधि के लिए अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं.
स्टेट बैंक ने अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम इससे पहले 15 फरवरी 2023 से लेकर 31 मार्च 2023 तक के लिए ओपन रही थी.
एसबीआई ने अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के साथ-साथ वीकेयर सीनियर सिटिजन एफडी स्कीम को भी 30 जून 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है