SBI 'वीकेयर' स्कीम में 30 जून तक कर सकेंगे निवेश, जानें डिटेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 'वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम में अब 30 जून तक निवेश किया जा सकेगा।
इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस को 5 साल या उससे ज्यादा समय के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
SBI की नई इस स्कीम में 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।
सीनियर सिटीजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।
'वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर 1% ब्याज मिलेगा।
मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा।
Author : Akash dubey
Explore