SBI स्पेशल FD स्कीम, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न, देखें यहां

SBI ने ‘अमृत कलश’ Scheme को एक बार फिर से शुरू करने का फैसला किया है.
इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
बैंक ने 15 फरवरी 2023 को इस स्पेशल एफडी स्कीम को शुरू किया था, जो 31 मार्च, 2023 तक वैध थी.
अमृत कलश डिपॉजिट में प्रीमेच्योर और लोन की सुविधा भी शामिल है.
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की स्पेशल टेन्योर वाली अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम को बैंक ने री-लॉन्च कर दिया है.
इस एफडी स्कीम में निवेश की समय सीमा 12 अप्रैल 2023 से 30-जून-2023 तक रहेगी.
SBI की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम जिसे अमृत कलश के नाम से जाना जाता है, यह 400 दिनों का होता है.
इस योजना पर ब्याज का भुगतान मासिक, त्रैमासिक और अर्ध-वार्षिक अंतराल पर किया जाएगा.
एसबीआई ने अपनी वीकेयर सीनियर सिटीजन एफडी स्कीम को भी 30 जून, 2023 तक बढ़ा दिया है.
Author : Akash dubey
Explore