SBI : Amrit Kalash FD Scheme में निवेश का मौका, जानें ब्याज दर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम Amrit Kalash Fixed Deposit Scheme को फिर से लॉन्च किया है.
SBI की स्पेशल रिटेल टर्म डिपॉजिट अमृत कलश में सीनियर सिटीजंस को 7.6% तक की दर से रिटर्न मिलता है.
इसमें डोमेस्टिक डिपॉजिट और NRI टर्म डिपॉजिट के लिए अधिकतम 2 करोड़ रुपये का एफडी करा सकते हैं.
400 दिनों के टेनर की स्कीम में पैसा लगाने पर आपको 7.1% के दर से इंटरेस्ट रेट मिलता है.
यह एफडी स्कीम 12 अप्रैल, 2023 से लेकर 30 जून, 2023 तक निवेश के लिए उपलब्ध है.
अमृत कलश स्कीम के तहत आपको ब्याज प्रति महीना, प्रति तिमाही और हर छमाही पर मिलता है. आप अपनी सुविधा के अनुसार एफडी ब्याज पेमेंट तय कर सकते हैं.
टेन्योर खत्म होने के बाद एफडी का पैसा अकाउंटहोल्डर के अकाउंट में डाल दिया जाता है.
इस स्कीम में निवेश करने के लिए आप बैंक के ब्रांच जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
Author : Akash dubey
Explore