SBI : अब ग्राहकों को अकाउंट स्टेटमेंट के लिए बैंक आने जरूरत नहीं, जानें यहां
State Bank Of India ने अपने ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर की घोषणा की है.
अब ग्राहकों को अकाउंट स्टेटमेंट के लिए बैंक आने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक ने इस सर्विस को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है
अगर आपको अपने अकाउंट स्टेटमेंट की जरूरत होगी तो आप इसे घर बैठे ही पा सकते हैं. इसके लिए बैंक ने कुछ नंबरों को जारी किया है जिसपर कॉल करके आपको रिक्वेस्ट दर्ज कराना होगा
घर बैठे ही फोन पर अकाउंट स्टेटमेंट मंगवाने के लिए आपको SBI कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करना होगा.
बैंक ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं. आप 1800 1234 या 1800 2100 में से किसी भी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
कॉल करने के बाद आपको अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स प्राप्त करने के लिए 1 दबाना होगा. इसके बाद अपने बैंक अकाउंट नंबर का आखिरी 4 डिजिट दर्ज करें.