SBI : नई स्‍कीम निवेश से मिल सकता है तगड़ा रिटर्न

म्‍यूचुअल फंड हाउस SBI म्‍यूचुअल फंड इक्विटी सेगमेंट में नया इंडेक्‍स फंड लेकर आया है.
फंड हाउस के नए फंड SBI S&P BSE सेंसेक्‍स इंडेक्‍स फंड का सब्सक्रिप्‍शन 18 मई 2023 से खुल रहा है.
एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक, लॉन्‍ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन के लिए यह एक कारगर ऑप्‍शन हो सकता है.
म्‍यूचुअल फंड के मुताबिक, SBI S&P BSE Sensex Index Fund में मिनिमम 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में निवेश शुरू कर सकते हैं.
SIP निवेश की बात करें तो डेली 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल्‍स में स्‍कीम में पैसा लगा सकते हैं.
मंथली 1000 रुपये और तिमाही 1500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में निवेश का ऑप्‍शन मिलेगा. इसमें निवेश की कोई अपर लिमिट नहीं है.
SBI म्‍यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक, ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि में कैपिटल एप्रीसिएशन चाहते हैं, वो इस स्‍कीम में निवेश कर सकते हैं.
Author : Akash dubey
Explore