SBI : वरिष्ठ नागरिकों का FD में पैसा होगा जल्दी डबल, जानिए यहां

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में फिर से संशोधन किया है।
वरिष्ठ नागरिकों का पैसा अब पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से दोगुना हो जाएगा। बैंक की नयी एफडी दरें 15 फरवरी से लागू हुई हैं।
एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल की एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
ऑनलाइन एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक 10 साल की अवधि के लिए एफडी बुक करें तो अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं।
5 से 10 साल की एफडी पर सबसे ऊंची ब्याज दर के अलावा, एसबीआई 15 फरवरी, 2023 से वरिष्ठ नागरिकों को अन्य अवधि की एफडी पर भी आकर्षक रिटर्न की पेशकश कर रहा है।
2 साल से लेकर तीन साल से कम तक पर भी 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
Author : Akash dubey
Explore