सरकारी बैंकों में लोन देन में SBI है नंबर वन, देखें यहां

सार्वजनिक बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक ने साल 2022 में सबसे ज्यादा लोन दिए हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास सबसे अधिक पैसा भी जमा है.
ये सभी जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में दी गई है.
उत्तर प्रदेश के लालगंज की बसपा सांसद संगीता आजाद ने सरकार से सवाल पूछा है कि देश में सार्वजनिक बैंकों में कितने खाता धारक है और इनमें कितनी राशि जमा है.
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में सभी 12 सार्वजनिक बैंक में जमा धनराशि और दिए गए लोन के आंकड़े रखे.
31 मार्च 2022 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खातेदारों के 40 लाख 51 हजार 534 करोड़ रुपए जमा है.
पंजाब नेशनल बैंक में 11 लाख 46 हजार 218 करोड़ रुपए जमा हैं.
कैनरा बैंक में 10 लाख 86 हजार 409 करोड़ रुपए जमा है. सिंडेकेट बैंक का कैनरा बैंक में विलय हो गया है.
बैंक ऑफ बड़ौदा में 10 लाख 45 हजार 939 करोड़ रुपए जमा हैं.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 31 मार्च 2022 तक 28 लाख 18 हजार 671 करोड़ रुपए का लोन दिया है.
Author : Akash dubey
Explore