SBI ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, जानिए नियम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने 1 मई, 2023 से कुछ नियमों में बदलाव किया है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज कई क्रेडिट कार्ड जारी करता है और कार्ड के टाइप के आधार पर ऑफर अलग-अलग होते हैं.
1 मई से ऑरम कार्ड में ईजीडायनर प्राइम और लेंसकार्ट गोल्ड मेंबरशिप के बेनिफिट नहीं मिलेंगे.
सिंपलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिंपलीक्लिक एडवांटेज के जरिए रेंट पेमेंट ट्रांजैक्शन पर 1 मई, 2023 से 5X रिवार्ड प्वाइंट की जगह 1X रिवार्ड प्वाइंट मिल रहा है.
एसबीआई कार्ड की वेबसाइट के मुताबिक, 5 लाख रुपये माइलस्टोन खर्च पर ऑरम कार्डधारकों को अब आरबीएल लक्स (RBL Luxe) से 5,000 रुपये का कूपन नहीं मिलेगा,
1 मई, 2023 से Tata CLiQ Luxury से वाउचर प्राप्त होगा.
1 अप्रैल, 2023 से एसबीआई कार्ड ने सिंपलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिंपलीक्लिक एडवांटेज के साथ लेन्सकार्ट ऑनलाइन खरीदारी पर 10X रिवॉर्ड प्वाइंट की जगह 5X रिवॉर्ड प्वाइंट मिलने शुरू हो गए हैं.
आपके कार्ड पर अभी भी अपोलो 24X7, बुकमायशो, क्लियरट्रिप, ईजीडायनर और नेटमेड्स से ऑनलाइन खरीदारी पर 10X रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे.