SBI : सैलेरी अकाउंट के फायदे, जानिए

सैलेरी अकाउंट स्पेशल बचत खाते होते हैं जो सैलेरी वर्ग के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होते हैं.
यह सबसे एडवांस्ड और सेफ नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज तक सीमलेस एक्सेस प्रोवाइड करते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक सरकारी कर्मचारियों, कॉर्पोरेशंस और अदर्स के लिए विभिन्न प्रकार के सैलेरी खाते प्रोवाइड करता है।
एसबीआई कुल 9 तरह के सैलेरी खातों की पेशकश करता है। इनमें सेंट्रल गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज, स्टेट गवर्मेंट सैलेरी पैकेज, रेलवे सैलेरी पैकेज, डिफेंस सैलेरी पैकेज,
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वेतन पैकेज, पुलिस सैलेरी पैकेज, भारतीय तट रक्षक वेतन पैकेज, कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज और स्टार्ट-अप सैलरी पैकेज अकाउंट शामिल हैं।
इन खातों के फायदे - इनमें कोई मासिक एवरेज बैलेंस चार्ज न होना, जीरो बैलेंस खाता, कर्मचारी रीइंबर्समेंट के लिए खाता ऑटो स्वीप सर्विस और स्पेशल बेनेफिट्स के साथ नि:शुल्क डेबिट कार्ड शामिल हैं.
SBI और अन्य बैंकों के एटीएम में असीमित लेनदेन, डिमांड ड्राफ्ट जारी करने के शुल्क माफी और मल्टी सिटी चेक जारी करने के शुल्क में छूट शामिल है।
मौजूदा एसबीआई बचत खातों को भी सैलरी पैकेज खातों में बदला जा सकता है।
Author : Akash dubey
Explore