SBI बैंक ने महंगा किया कर्ज, होम-ऑटो लोन की चुकानी होगी ज्‍यादा EMI

बैंक ने अपनी एक साल की अवधि के लोन पर मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर बढ़ाने का फैसला किया है.
बैंक की नई दरें 15 जनवरी, 2022 से लागू होगी. बता दें कि रेपो रेट बढ़ने के बाद कई बैंकों ने एमसीएलआर बढ़ाए हैं.
SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने अपने 1 साल के एमसीएलआर पर 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है.
MCLR में बढ़ोतरी केवल एक साल की अवधि में की गई है. 1 साल की एमसीएलआर बढ़कर 8.40 फीसदी हो गई.
1 साल की एमसीएलआर बढ़कर 8.40 फीसदी हो गई.
2 साल की एमसीएलआर 8.50 फीसदी और 3 साल की एमसीएलआर 8.60 फीसदी पर बरकरार है.
MCLR भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विकसित की गई एक पद्धति है जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित करते हैं.
उससे पहले सभी बैंक बेस रेट के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे.
Author : Akash dubey
Explore