SBI बैंक अपने सिस्टम में करने जा रहा बड़ा बदलाव, जानें यहां

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पेंशनधारकों और वरिष्ठ ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए बैंकिंग प्रतिनिधि या ग्राहक सेवा केंद्र पर आंखों की पुतलियों के जरिए पहचान की सुविधा (Iris Scanner) उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर गौर कर रहा है.
बैंक मित्र के पास ही ‘आइरिस स्कैनर’ की सुविधा मिल जाने से वरिष्ठ ग्राहकों को बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं रह जाएगी.
एसबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह अपने 'बैंक मित्र' संचालकों के पास Iris Scanner लगाने के विकल्प का परीक्षण कर रहा है.
"आइरिस स्कैनर" की मदद से किसी व्यक्ति की आंखों की पुतलियों के जरिये पहचान की पुष्टि की जा सकती है.
Iris Scanner से वरिष्ठ ग्राहकों और पेंशनधारकों की चुनौतियों में कमी आएगी.
Author : Akash dubey
Explore