भारतीय रिजर्व बैंक ने 8 फरवरी को रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था.
रेपो रेट बढ़ने के बाद लोन पर ब्याज दर बढ़ने के अलावा बैंक जमा पर भी ब्याज दरों में इजाफा होने लगा है.
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रेट्स को 25 बेसिस प्वाइंट्स या 0.25 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला लिया है.
SBI ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है. SBI की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, एफडी पर एसबीआई की संशोधित दरें 15 फरवरी, 2023 से प्रभावी हो गई हैं.
1 साल से लेकर 2 साल से कम समय तक के लिए 6.80 फीसदी.
3 साल से लेकर 5 साल से कम समय के लिए – 6.50 फीसदी.
5 साल और 10 साल तक – 6.50 फीसदी.
8 फरवरी को RBI ने रेपो रेट में एक बार फिर 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है.