2000 रुपये का नोट चलन से होगा वापस,नहीं छापे गए इसके नए नोट! जानें यहां
आरबीआई ने कहा है कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे अब जिनके पास भी इस समय 2000 के नोट हैं, उन्हें बैंक से इन्हें एक्सचेंज कराना होगा
रिजर्व बैंक ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि इन नोटों को 2018- 19 में ही छापना बंद कर दिया गया था.
आरबीआई ने कहा कि मार्च 2017 में 2000 के करीब 89 प्रतिशत नोट जारी किए गए थे. जबकि 31 मार्च 2023 तक 2000 रुपए के नोटों की वैल्यू करीब 3.62 लाख करोड़ रुपए थी. इनमें से 10.8 प्रतिशत नोट ही चलन में थे.
RBI ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के नोट जारी करना बंद करें. अगर आपके पास 2,000 रुपये का नोट है तो उसकी मान्यता बनी रहेगी.
2000 रुपये का नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेगा. आरबीआई को उम्मीद है कि बैंकों के साथ नोट बदलने के लिए लोगों के लिए 4 महीने का समय पर्याप्त है.
चलन में चल रहे 2000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंकों में वापस आ जाएंगे.