एयर पॉल्यूशन से डिप्रेशन का रिस्क, जानें यहां

एयर पॉल्यूशन से केवल आपके फेफड़े नहीं, बल्कि दिमाग को भी खतरा होता है।
लंबे समय तक जहरीली हवा में सांस लेने पर आपको डिप्रेशन हो सकता है। वायु प्रदूषण आपकी मेंटल हेल्थ खराब कर रहा है।
नेटवर्क ओपन जर्नल की रिसर्च के अनुसार, लंबे समय तक खराब हवा से एक्सपोज होने से लोगों में डिप्रेशन के लक्षण आ रहे हैं।
साइकियाट्री जर्नल की रिसर्च में वैज्ञानिकों ने कहा है कि हवा में मौजूद दूषित कणों की कम मात्रा से भी आपको डिप्रेशन और एंग्जाइटी हो सकती है।
रिसर्चर्स के मुताबिक, 2005 से 2016 के बीच में 90 लाख में से 15.2 लाख बुजुर्गों में डिप्रेशन के लक्षण देखे गए।
वैज्ञानिकों ने पाया कि ब्रिटेन में एयर क्वालिटी खराब होने पर लोगों में डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षण देखे गए।
Author : Akash dubey
Explore