रीवा से नासिक जाना हुआ आसान, Rewa Panvel Express Train शुरू

रीवा के नागरिको के लिए खुशखबरी है। अब विंध्य के लोगो को नासिक जाना आसान हो जायेगा।
रेलवे ने पनवेल और रीवा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे का यह निर्णय रीवा समेत पूरे विंध्य के लोगो के लिए सौगात बनकर आया है।
01752 साप्ताहिक समर स्पेशल दिनांक 25.04.2023 से 27.06.2023 तक (10 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को पनवेल से 00.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 20.30 बजे रीवा पहुंचेगी
01751 साप्ताहिक समर स्पेशल रीवा से प्रत्येक सोमवार दिनांक 24.04.2023 से 26.06.2023 (10 ट्रिप) तक 00.30 बजे प्रस्थान करेगी। और उसी दिन 23.35 बजे पनवेल पहुंचेगी
हाल्ट:
कल्याण, नासिक, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना
कोच कम्पोजीशन
एक फर्स्ट कम सेकेंड एसी, एक एसी-2 टीयर, 5 एसी-3 टीयर, 11 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी सहित दो गार्ड की ब्रेक वैन।
Explore