एमपी के रेल यात्रियों के लिए राहत! शुरू हुई 8 नई एक्सप्रेस ट्रेन

मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।
एमपी से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा जिससे यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया हो सकेगी।
शनिवार से सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस और पुणे-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा किया जा रहा है।
इसके साथ ही रतलाम रेल मंडल से होकर चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 01039 पुणे-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है।
इस स्पेशल ट्रेन का एमपी के इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना आदि स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा।
इसके साथ ही रतलाम रेल मंडल से होकर चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
जिसमें इंदौर-पुणे, इंदौर-कटरा, अंबेडकर नगर-दानापुर और इंदौर-भिवानी का संचालन स्पेशल किराए के साथ किया जाएगा।
Explore