Air Force में 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी में युवा अभ्यर्थियों के लिए इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती के तहत निकाली है.
इन भर्तियों के लिए इंटेक 01/2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कुल पदों की संख्या 3500 है.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू होगी.
. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकेंगे.
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा. ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे.
नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.
Indian Air Force 2023 के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 27 जून 2003 से 27 दिसंबर 2006 के मध्य हुआ हो.
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा.
इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु सेना में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा.
Author : Akash dubey
ExploreExplore