टाइम पर पीरियड नहीं आने का कारण, जानें क्यों रुक जाता है Menstrual cycle

एक्सपर्ट ने रेगुलर पीरियड्स ने आने की कई वजहें बताई हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी होनी जरुरी है.
मासिक धर्म एक महिला के स्वास्थ्य का सूचक है। पीरियड्स आमतौर पर हर 21-35 दिनों में आते हैं और दो से सात दिनों तक इनका ड्यरेशन होता है।
वैज्ञानिक तौर पर यह एक हार्मोनल प्रोसेस है जो महिला के यौवन की शुरुआत से लेकर रजोनिवृत्ति चल चलती है।
ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके रेगुलर पीरियड आने में समस्याएं आती हैं। हर माह पीरियड्स नहीं आने की इस समस्या को एमेनोरिया भी कहा जाता है।
जब किसी महिला को रेगुलर पीरियड्स नहीं आते तो उसे मेडिकल टर्म में एमेनोरिया कहा जाता है।
जब आप पहली बार आपके पीरियड की शुरुआत काफी लेट होती है। मासिक धर्म की उम्र 14 से 16 साल के बीच है। लेकिन इससे लेट होता है तो आप एमेनोरिया की स्थिति में हैं।
गर्भावस्था, स्तनपान और मेनोपॉज से सेकेंडरी एमेनोरिया के कारण हैं। इसके अन्य संभावित कारणों में गर्भनिरोधक गोलियां, इंजेक्शन या Intrauterine डिवाइस शामिल हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि एमेनोरिया से राहत पाने के लिए महिलाओं को अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है।
डाइट, फिजिकल एक्टिविटी और स्ट्रेस। कुछ हार्मोनल दवाएं और गर्भनिरोधक गोलियां पीरियड को ट्रिगर करने में मदद कर सकती हैं।
Author : Akash dubey
Explore