RBI जल्द लौटाएगा ग्राहकों का अनक्लेम्ड अमाउंट, देखें यहां

अनक्लेम्ड राशि को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए RBI ने एक '100 दिन 100 भुगतान' कैंपेन शुरू किया है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों में पड़े अनक्लेम्ड राशि के लिए एक स्पेशल कैंपेन लॉन्च किया है.
इसका नाम है '100 दिन 100 भुगतान'. इस प्रोग्राम के जरिए आरबीआई ग्राहकों के अनक्लेम्ड पैसों की जानकारी प्राप्त करके उसे ग्राहक तक पहुंचाएगी.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 100 दिन 100 भुगतान के अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 100 दिनों के भीतर भारत के हर जिले के हर एक बैंक में 100 अनक्लेम्ड खाते की पहचान की जाएगी
मालिक का पता लगाकर पैसे वापस लौटा दिए जाएंगे. इसके जरिए केंद्रीय बैंक बैंकिंग सिस्टम में पड़े लावारिस राशि का जल्द से जल्द निपटारा करने की कोशिश कर रही है.
अनक्लेम्ड राशि उसे कहा जाता है जिस खाते में 10 साल या उससे अधिक वक्त से किसी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं किया गया हो. इस तरह के खाते में जमा राशि को इनएक्टिव डिपॉजिट माना जाता है.
आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में बैंकों में अनक्लेम्ड राशि की 48,262 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
Author : Akash dubey
Explore