RBI : 2,000 के नोट वापस लेगा रिजर्व बैंक, जानें इतने दिनों तक रहेंगे वैध

RBI ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है.
आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के नोट जारी करना बंद करें. ये बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.
आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोट को जमा करने या बदलने के निर्देश दिए हैं.
एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये की कीमत के नोट ही बदले जाएंगे. ये सुविधा 23 मई से देशभर के सभी बैंकों में उपलब्ध होगी.
आरबीआई को उम्मीद है कि बैंकों के साथ नोट बदलने के लिए लोगों के लिए 4 महीने का समय पर्याप्त है.
चलन में चल रहे 2000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंकों में वापस आ जाएंगे.
Author : Akash dubey
Explore