RBI: अब ओवरड्रॉफ्ट की रकम से भी होगा UPI Transactions
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब ओवरड्रॉफ्ट फेसिलिटी का इस्तेमाल UPI Payment के लिए भी किया जा सकता है.
अगर किसी अकाउंट होल्डर को ओवरड्रॉफ्ट की सुविधा मिली है तो वह इस क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल यूपीआई पेमेंट के लिए कर सकता है.
बैंक अकाउंट के साथ यह सुविधा नहीं मिलती है. हालांकि, हर बैंक की तरफ से लिमिटेड ग्राहकों को यह सुविधा जरूर मिलती है.
रिजर्व बैंक UPI पेमेंट इकोसिस्टम के विस्तार की योजना पर लगातार काम कर रहा है. डिजिटल रीटेल ट्रांजैक्शन में UPI का दबदबा है और 75 फीसदी ट्रांजैक्शन इसकी मदद से किए जाते हैं.
अभी तक UPI का इस्तेमाल मुख्य रूप से डिपॉजिट अकाउंट्स की मदद से होता है. अगर आपके अकाउंट में पैसे होंगे तभी यूपीआई की मदद से ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं.
बैंक अकाउंट के साथ यह सुविधा नहीं मिलती है. हालांकि, हर बैंक की तरफ से लिमिटेड ग्राहकों को यह सुविधा जरूर मिलती है.