RBI : EMI से चूकने पर नए नियम कराएंगे सीधा लाभ, देखें यहां

आरबीआई ने बैंकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए 12 पॉइंट्स का एक नया मसौदा तैयार किया है.
इस मसौदे में पीनल चार्जेज को केंद्र में रखा गया है. कई ऋण प्राप्तकर्ता इस संबंध में शिकायतें दर्ज करा चुके थे.
बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से इस मसौदे पर 15 मई 2023 तक सुझाव मांगा गया है.
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने फरवरी में मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा था कि इस संबंध में जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.
पीनल चार्ज आखिर होता क्या है. जब आप किसी बैंक से कर्ज लेते हैं तो आपको हर महीने EMI जमा करनी होती है इसकी भरपाई में चूक या देरी होने पर कर्ज देने वाला संस्थान पीनल चार्ज लगाता है
आरबीआई ने पाया है कि बैंकों ने इसे पीनल चार्ज नहीं इंटरेस्ट के तौर पर लेना शुरू कर दिया है
बैंक जुर्माने को ब्याज के रूप में ले रहे हैं और वह ब्याज भी चक्रवृद्धि तरीके से बढ़ता है. इससे कर्जदार ऋण के जंजाल में फंसना शुरू हो जाता है.
RBI द्वारा जारी नए मसौदे के अनुसार, अब बैंक जुर्माने को ‘दंडात्मक ब्याज के रूप में नहीं ले पाएंगे. इसे सीधे जुर्माने की तरह ही लिया जाएगा.
Author : Akash dubey
Explore