RBI MPC: अगले महीने फिर बढ़ सकती है EMI,देखें यहां

डीबीएस ग्रुप रिसर्च के मुताबिक, RBI एक बार फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है.
आरबीआई महंगाई कम करने के प्रयास के तहत अगले महीने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में 0.25% की बढ़ोतरी कर सकता है.
रेपो रेट में बढ़ोतरी का सीधा असर लोन की ब्याज दरों पर पड़ेगा और आपके लोन की EMI में बढ़ोतरी होगी.
RBI बढ़ती कीमतों को काबू में लाने के लिए रेपो रेट में पिछले साल मई से 2.50% तक बढ़ोतरी कर चुका है.
फरवरी में 0.25% इजाफा से रेपो रेट 6.50% हो गई है. आरबीआई की अगली मॉनिटरी पॉलिसी 6 अप्रैल को निर्धारित है.
RBI अप्रैल में Repo Rate में 0.25% की बढ़ोतरी कर सकता है क्योंकि खुदरा महंगाई अभी भी ऊंची है.
खुदरा महंगाई दिसंबर, 2022 में 5.72% थी जबकि जनवरी, 2023 में बढ़कर 6.52 हो गई.
Author : Akash dubey
Explore