RBI : यहां मिलेगी अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की जानकारी, RBI ने किया ऐलान
सरकारी बैंकों में फरवरी 2023 तक 35,000 करोड़ रुपए जिनका कोई दावेदार नहीं है.
मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऐलान किया कि सभी बैंकों में जमा अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की जानकारी एक ही जगह मिलेगी.
आरबीआई इसके लिए एक वेब पोर्टल बनाएगा. एआई आधारित इस वेब पोर्टल पर बैंक खाताधारक कुछ जानकारियां डालकर यह पता लगा सकेंगे।
RBI के अनुसार, अगर कोई उपभोक्ता अपने खाते से 10 साल तक कोई लेनदेन नहीं करता है तो उस खाते में जमा रकम अनक्लेम्ड हो जाती है.
भारतीय रिजर्व बैंक लावारिस डिपॉजिट को डिपॉजिटर्स एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAF) में डाल देता है.
सरकारी बैंकों के 10.24 करोड़ खातों में 35,012 करोड़ रुपये फरवरी 2023 तक जमा थे, जिनको पिछले 10 साल से ऑपरेट नहीं किया गया है.
शक्तिकांत दास ने कहा कि अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होने से ग्राहकों को बहुत फायदा होगा।
RBI के अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स के लिए डेडीकेटिड पोर्टल लॉन्च करने से ग्राहकों को ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी.