RBI ने इन 5 बैंकों पर लगाए प्रतिबंध, अब खाते से नहीं निकाल पाएंगे पैसा, देखें
आरबीआई ने 5 सहकारी बैंकों पर निकासी समेत कई प्रतिबंध लगाए हैं.
प्रतिबंधों के कारण, ये बैंक आरबीआई को पूर्व सूचना दिए बिना ना तो लोन मंजूर कर सकते हैं, ना कोई निवेश कर सकते हैं.
केंद्रीय बैंक ने शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक पर खाते से पैसे निकालने पर कैप लगा दिया है. बैंक के ग्राहक अपने खाते से सिर्फ 5,000 रुपये तक निकाल सकते हैं.
आरबीआई के अनुसार एचसीबीएल सहकारी बैंक, लखनऊ, आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित, औरंगाबाद और शिमशा सहकार बैंक नियमित।
आरबीआई ने अलग-अलग बयानों में कहा कि ये प्रतिबंध 6 महीनों तक प्रभावी रहेंगे.