RBI ने इस सरकारी बैंक पर लगया जुर्माना, देखें यहां
भारतीय रिजर्व बैंक ने अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने को लेकर केनरा बैंक पर 2.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.
आरबीआई ने बताया कि यह कार्रवाई ब्याज दरों को रेपो रेट जैसे एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक करने और अयोग्य एंटिटीज के बचत खाते खोलने के संबंध में की गई.
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि 31 मार्च, 2021 तक के बैंक के विवरण के आधार पर एक वैधानिक निरीक्षण किया गया था.
RBI ने कहा कि बैंक ने अयोग्य एंटिटीज के नाम पर कई बचत जमा खाते खोल दिए, कई क्रेडिट कार्ड खातों में फर्जी मोबाइल नंबर डाले गये और डेली जमा योजना के तहत जमा और खाता खोलने के 24 महीनों के अंदर समय से पहले रुपये निकालने पर पर ब्याज नहीं दिया गया.
रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक ने ग्राहकों से एसएमएस सेवा का चार्ज ले लिया, जो उसके वास्तविक उपयोग के आधार पर नहीं था. बैंक लेन-देन के आधार पर ग्राहकों की जांच पड़ताल करने में भी विफल रहा.
आरबीआई ने कहा,इसके बाद बैंक को नोटिस भेजते हुए उसे कारण बताने के लिए कहा गया कि उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाना चाहिए.