विदेशी करेंसियां बेचकर RBI ने की जबरदस्त कमाई, यहां जानें

रिजर्व बैंक ने मंगलवार को अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि उसे बीते वित्‍तवर्ष में47 फीसदी ज्‍यादा कमाई हुई.
आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में रिजर्व ने कुल 2.35 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह राशि एक वित्‍तवर्ष पहले तक महज 1.60 लाख करोड़ रुपये थी
इस दौरान सिर्फ विदेशी मुद्रा के ट्रांजेक्‍शन से होने वाली कमाई ही 50 फीसदी बढ़ गई है.
रिजर्व बैंक की कमाई बढ़ने से सरकार को भी बंपर मुनाफा हुआ है. इस बार आरबीआई ने लाभांश के रूप में सरकार को 87,416 करोड़ रुपये दिए हैं,
रिजर्व बैंक ने बीते वित्‍तवर्ष रिकॉर्ड मात्रा में विदेशी मुद्रा का एक्‍सचेंज किया है. आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022-23 में करीब 213 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा का एक्‍सचेंज किया है.
यह 2021-22 में एक्‍सचेंज की गई राशि का करीब दोगुना है. विदेशी मुद्रा का विनिमय रिजर्व बैंक की कमाई का सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है.
रिजर्व बैंक की कमाई बढ़ने और विदेशी मुद्रा पर नियंत्रण मजबूत होने से केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट भी काफी मजबूत हो गई है.
आंकड़ों में बताया है कि वित्‍तवर्ष 2023 में आरबीआई की बैलेंस शीट 2.5 फीसदी बढ़कर 63.45 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्‍तवर्ष में महज 61.9 लाख करोड़ रुपये थी.
Author : Akash dubey
Explore