Punjab National Bank ने एफडी दरों में किया बदलाव, जानें दर
सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है.
बैंक ने अपने कुछ टेन्योर की एफडी पर दरों में बढ़ोतरी की है. बैंक ने नई एफडी दरें 18 मई 2023 से लागू हो गई हैं.
पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू किया है.
पीएनबी ने 444 दिनों की एफडी पर आम नागरिकों के लिए ब्याज दर को 6.80 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दी है.
इसी टेन्योर पर बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.30 फीसदी से बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दी है.
इसी टेन्योर पर बैंक ने एनआरई ग्राहकों के लिए ब्याज दर को 6.80 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है
पीएनबी ने 666 दिनों की एफडी पर ब्याज 7.25 फीसदी से घटाकर 7.05 फीसदी कर दिया है. इसी टेन्योर की एफडी पर बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.75 फीसदी से घटाकर 7.55 फीसदी कर दी है.