जनता 2000 के नोट बदलवा रही या करवा रही जमा? जानें यहां

RBI ने हाल ही में 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का फैसल लिया है.
4 महीनों में लोग इन नोटों को बदलवा सकते हैं या बैंक में जमा भी करा सकते हैं.
भारतीय स्‍टेट बैंक के पास ही हफ्तेभर में ही 14,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के 2,000 हजार रुपये वाले नोट जमा हुए हैं.बैंक से लोगों ने केवल 3,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के नोट बदलवाए हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा करने के साथ ही कहा था कि इन नोटों केा 30 सितंबर तक बैंकों जमा कराया और बदलवाया जा सकता है.
23 मई से यह काम चालू है. किसी भी बैंक ब्रांच में 2,000 रुपये का नोट बदलवाया जा सकता है. एक बार में केवल 10 नोट ही बदले जा रहे हैं.
बैंक खाते में 2,000 रुपये के नोट जमा कराने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है.
Author : Akash dubey
Explore