प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6000 रुपए किसानों को दिए जा रहे हैं.
केंद्र सरकार ने 26 फरवरी को ही योजना की 13वीं किस्त जारी की थी. इसमें करीब 16 लाख किसानों को 2000 रुपए दिए गए थे.
अब बारी 14वीं किस्त की है. हर चार महीने पर मिलने वाली किस्त के लिए किसानों को अप्लाई करना होता है. सरकार की तरफ से 14वीं किस्त की तैयारी शुरू हो चुकी है.
PM Kisan योजना में सरकार हर चार महीने के अंतराल पर एक किसान के खाते में 2000 रुपए जमा करती है.
योजना में सालाना 6000 रुपए की आर्थिक मदद किसानों को दी जाती है. इसमें 2000 रुपए की तीन किस्त हर चार महीने में उनके खाते में डाली जाती हैं.
जिन किसानों का अकाउंट आधार से लिंक होता है या जिन्होंने e-kyc पूरा किया होता है, उनके खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर होता है.
किसानों का बैंक अकाउंट डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इनेबल्ड नहीं है या जिनका आधार से लिंक नहीं है, उन्हें तुरन्त अपने लोकल पोस्ट ऑफिस में संपर्क करना चाहिए.
पीएम किसान की 14वीं किस्त की तारीख का ऐलान सरकार जल्द कर सकती है. किस्त को अप्रैल से जुलाई के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है.
रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC कराना अनिवार्य है. OTP बेस्ड eKYC को पीएम किसान पोर्टल पर किया जा सकता है.