Post Office SCSS: बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की टेंशन, जानें यहां

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, जो रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बुजुर्गों की पहली पसंद है.
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में 8.2% की सालाना ब्याज दिया जाता है. साथ ही टैक्स छूट भी मिलता है.
जिनकी उम्र 60 साल से ज्‍यादा है. इसके अलावा जिन लोगों ने VRS लिया है. स्‍कीम पर मौजूदा ब्याज दरों की बात करें तो यह 8.2% है.
इस लिहाज से 5 लाख रुपए के एकमुश्त जमा पर सिर्फ ब्‍याज से ही 2 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है.
यह स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम है. इसे भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्‍पों में से एक माना जाता है.
इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 80C के तहत इस स्‍कीम में निवेश पर हर साल 1.5 लाख रुपए तक के टैक्स छूट का क्लेम किया जा सकता है.
इस पोस्ट ऑफिस स्कीम के खाते को देश में किसी सेंटर पर ट्रांसफर किया जा सकता है.
स्‍कीम के तहत ब्‍याज का भुगतान हर 3 महीने में किया जाता है. ब्याज प्रत्येक अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी के पहले दिन खाते में आ जाता है.
Author : Akash dubey
Explore