पोस्ट ऑफिस स्कीम में बैंक FD से ज्यादा मिलेगा ब्याज, जानें डिटेल

बजट 2023 में महिलाओं के लिए नई छोटी बचत योजना- महिला सम्मान बचत पत्र योजना- की घोषणा हुई थी.
पोस्ट ऑफिस की अधिकतर छोटी बचत योजनाओं में निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत अधिकतम डेढ़ लाख की छूट मिलती है.
वित्त मंत्रालय ने ये साफ किया है कि इस स्कीम के तहत निवेश इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C में रिबेट नहीं मिलेगा।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना वन टाइम इनवेस्‍टमेंट स्‍कीम है. MSSC में महिलाओं को 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज मिलेगा.
ये स्‍कीम फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट स्‍कीम की तरह है. इसमें किसी भी उम्र की लड़की या महिला निवेश कर सकती है.
निवेश की सीमा 2 लाख रुपए ही है यानी स्‍कीम में 2 लाख रुपए से ज्यादा रकम इनवेस्‍ट नहीं किया जा सकता.
अगर आप भी महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करना चा‍हती हैं तो पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंकों में अकाउंट ओपन करवा सकती हैं.
Author : Akash dubey
Explore