Post Office Scheme: TD और RD डिपॉजिट पर बढ़ा ब्याज, यहां जानें

1 अप्रैल से भारतीय डाक घरों के स्कीम टाइम डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट में पैसे जमा करके अच्छा ब्याज के साथ तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं.
पूर्णिया प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अवधेश कुमार मेहता ने कहा कि 1 अप्रैल 2023 से टीडी और आरडी डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दर बढ़ाया गया है.
उन्होंने कहा कि टीडी को टाइम डिपॉजिट कहता है. अगर कोई पैसा जमा करता है तोउन्हें 1 साल के लिए टीडी में डिपॉजिट करने पर 6.8 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा.
2 साल के लिए टाइम डिपॉजिट में पैसा जमा करने पर 6.9 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. 3 साल जमा करने पर टाइम डिपॉजिट के तहत 7 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा
5 साल के लिए टाइम डिपॉजिट में पैसा जमा करने पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
आरडी में जमा करने पर 6.2 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा. आरडी खाता 5 साल तक के लिए खुलेगा
आरडी डिपॉजिट के तहत अगर आपको पैसा जमा करना हो तो आप 100 गुणक के हिसाब से कम से कम अपने सुविधानुसार पैसे जमा कर लाभ लें सकते हैं.
Author : Akash dubey
Explore