Post Office स्‍कीम 100 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश, जानिए कितनी होगी कमाई

आरडी उन लोगों के लिए बेहतर स्‍कीम है जो एफडी में एकमुश्‍त पैसा जमा नहीं कर सकते.
पोस्‍ट ऑफिस में आरड का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप इसे 100 रुपए से भी शुरू कर सकते हैं.
मौजूदा समय में पोस्‍ट ऑफिस आरडी पर 6.2 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है.
पोस्‍ट ऑफिस में आरडी की स्‍कीम 5 साल के लिए शुरू की जाती है यानी अगर आपने एक बार स्‍कीम में निवेश शुरू कर दिया तो आपको लगातार पांच सालों तक निवेश करना होगा.
अगर आप पोस्‍ट ऑफिस में हर महीने 100 रुपए जमा करते हैं, तो सालाना 1200 रुपए जमा करेंगे और 5 साल में कुल 6000 रुपए का निवेश करेंगे.
पांच साल बाद आपको 6000 रुपए के निवेश की गई राशि ब्‍याज मिलाकर मिलेगी यानी आपको 7043 रुपए मिलेंगे।
पोस्‍ट ऑफिस आरडी को 100 रुपए से खोला जा सकता है, ये एक ऐसा अमाउंट है जिसे कोई भी आसानी से बचा सकता है. इसमें मैक्सिमम निवेश की लिमिट नहीं है.
पोस्‍ट ऑफिस आरडी पर आपको कंपाउंडिंग ब्‍याज का फायदा मिलता है. ब्‍याज की गणना हर तिमाही पर होती है. आपको 5 सालों में अच्‍छा खासा मुनाफा हो जाता है.
पोस्‍ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्‍कीम में एक व्‍यक्ति कितना भी अकाउंट खुलवा सकता है.
Author : Akash dubey
Explore