Post Office MIS: हर महीने इनकम कराने वाली स्‍कीम, जानें यहां

डाकघर की मासिक आय योजना के जरिए आप अपने लिए रेग्‍युलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं.
इसके लिए आपको एक निश्चित रकम जमा करनी होती है और ब्‍याज के तौर पर आपको हर महीने आमदनी होती है.
1 अप्रैल से सरकार ने इसकी जमा सीमा को 9 लाख रुपए कर दिया है. वहीं जॉइंट अकाउंट में आप 15 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं.
मौजूदा समय में इस स्‍कीम पर 7.4 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा है.
Post Office MIS में 2, 3, 4 और 5 लाख के डिपॉजिट पर आप हर महीने कितनी आमदनी कर सकते हैं.
अगर हम पोस्‍ट ऑ‍फिस की इस स्‍कीम में 3 लाख रुपए जमा करते हैं तो 5 सालों में कुल 111,000 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे.
अगर आप इस अकाउंट में 4 लाख रुपए जमा करते हैं तो 7.4 फीसदी के हिसाब से आपको कुल 148,020 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे.
5 लाख रुपए जमा करने पर 7.4 फीसदी के हिसाब से 5 सालों में कुल 184,980 रुपए ब्‍याज के रूप में मिलेंगे.
Author : Akash dubey
Explore