पोस्ट ऑफिस दे रहा बेस्ट रिटर्न, सुरक्षा की फुल गारंटी, देखें यहां
रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के कारण हो रहा है. बैंकों ने अधिक पैसा जुटाने के लिए जमा राशि पर अधिक ब्याज देना शुरू कर दिया.
2022 से फरवरी, 2023 के दौरान बैंकों की नई जमाओं पर औसत घरेलू सावधि जमा दर 2.22 प्रतिशत तक बढ़ गई.
सरकार ने लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 0.1-0.3 प्रतिशत, जनवरी-मार्च तिमाही के लिए 0.2-1.1 प्रतिशत बढ़ा दीं.
अप्रैल-जून 2023 तिमाही के लिए 0.1-0.7 प्रतिशत तक बढ़ा दीं.
रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंकों की एफडी दरें अब डाकघर एफडी दरों से मुकाबला कर रही हैं.
रिजर्व बैंक के मुताबिक, एक से दो साल की परिपक्वता वाली बैंक एफडी पर औसत ब्याज 2023 में 6.9 प्रतिशत हो गया.
यह सितंबर, 2022 में यह 5.8 प्रतिशत था. लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर लगातार तीन बार बढ़ने के बाद 2 साल की डाकघर एफडी पर अब 6.9 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है.