Post office ग्राहक 31 मार्च तक कर लें ये काम, वरना नहीं कर पाएंगे लेने-देन
डाकघर ने अपने खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है. 31 मार्च 2023 से पहले खाताधारकों को अपने बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना अनिवार्य कर दिया है. ऐसा न करने पर खाताधारक लेन देन नहीं कर पाएंगे.
पोस्ट ऑफिस 31 मार्च 2023 से पहले बैंक खातों से मोबाइल नंबर लिंक कराने का अभियान चल रहा है. ऐसे में जिन खाताधारकों का मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा, वो अप्रैल से लेनदेन नहीं कर सकेंगे.
मोबाइल नंबर लिंक होने से खाताधारक अपने हर वित्तीय लेन देन, ई-पासबुक, आईवीआरएस, एसएमएस आदि सुविधा का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे.
पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहक की सुविधा के लिए सेविंग अकाउंट के साथ ही रेकरिंग डिपॉजिट , पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सुकन्या समृद्धि अकाउंट सेविंग स्कीम भी मुहैया कराता है.
आपने पोस्ट ऑफिस की स्कीम ले रखी है, तो इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मदद से डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं.
दूसरे बैंक खातों से भी आईपीपीबी में पैसा भी ट्रांसफर किया जा सकता है.