Post Office : इन स्कीमों में होने जा रहे बड़े बदलाव, जानिए डिटेल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय बजट 2023 पेश किया था।
आप पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां पहले जान लें कि अप्रैल 2023 से कौन से बदलाव होने वाले हैं।
बजट 2023 में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में निवेश की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई थी।
बुजुर्ग नागरिकों को उनके रिटायरमेंट के बाद के सालों के लिए इनकम का एक भरोसेमंद और सुरक्षित सोर्स प्रोवाइड करने के लिए, सरकार ने एससीएसएस को 2004 में शुरू किया था।
बजट 2023 के अनुसार डाकघर मासिक आय योजना (पीओएमआईएस) के लिए सिंगल खाता धारक की सीमा 4.5 लाख रुपये से बढ़ा कर 9 लाख रुपये कर दी गई।
जॉइंट होल्डिंग के लिए ऊपरी सीमा 9 लाख रुपये से बढ़ा कर 15 लाख रु कर दी गई है।
सरकार इस स्कीम की ब्याज दर भी हर तिमाही में तय करती है। अभी जनवरी से मार्च 2023 के महीनों के लिए इस योजना की ब्याज दर 7.1 फीसदी है।