Poco F5 Series Launch: स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा ये फोन, फीचर्स देखें

पोको इंडियन मार्केट में आज यानि 9 मई को अपने दो स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहा है.
एक 4G और दूसरा 5G स्मार्टफोन है, जिन्हें LIVE इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा. लॉन्च से पहले इस सीरीज में आने वाले डिवाइसेस का ऑफिशियल पेज UAE में लाइव हो गया है.
इंडिया के साथ ग्लोबल मार्केट में Poco F5 Series को आज शाम भारतीय समयनुसार 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा.
Poco F5, Poco F5 Pro 5G में मिलेगा Qualcpmm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर. ये प्रोसेसर बीते साल आए सभी फ्लैगशिप एंड्रॉयड डिवाइसेस में आने वाले Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 का रीब्रांडेड वर्जन है.
इस प्रोसेसर को AnTuTu बेंच मार्क पर 9,69,909 का स्कोर मिला है.
इस सीरीज में प्रीमियम प्रोसेसर के साथ Adreno GPU मिलेगा. इसके अलावा इसमें 3,725mm2 का वेपर चेंबर कूलिंग फीचर मिलेगा, जो फोन को गर्म होने से बचाएगा और इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा.
Poco F5 Pro 5G फोन को इंडियन मार्केट में फिलहाल लॉन्च नहीं किया जाएगा. इसे इंडिया में आने वाले कुछ महीनों में पेश किया जाएगा.
Author : Akash dubey
Explore