PNB करेगा नया चेक रूल लागू, जानिए डिटेल

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक 5 लाख रुपये या उससे अधिक के चेक भुगतान को कंट्रोल को करने वाले नियम में बदलाव करने जा रहा है।
बैंक 4 अप्रैल, 2022 से दस लाख रुपये और उससे अधिक के चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम का उपयोग अनिवार्य करने जा रहा है।
विदड्रॉल के लिए चेक पेश किए जाने से पहले ये डिटेल दी जानी चाहिए। चेक डिटेल जमा करने के लिए बैंक विभिन्न तरीके पेश करते हैं।
पीपीएस के लिए ग्राहकों को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा कोड, जारी करने की तारीख, राशि और लाभार्थी के नाम जैसी आवश्यक डिटेल की पुष्टि करनी होती है।
एसएमएस बैंकिंग के माध्यम से चेक डिटेल जमा करके पीपीएस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
1 जनवरी, 2021 तक, पीएनबी ने 50,000 रुपये और उससे अधिक के चेक के लिए पीपीएस लागू किया था।
वैल्यू एडेड सर्विसेज के तहत, पॉजिटिव पे सिस्टम टैब चुनें। जब आप ड्रॉप-डाउन मेनू में से अकाउंट नंबर चुनेंगे, तो जारीकर्ता का नाम अपने आप दिखाई देगा।
ग्राहक एक मैसेज को 9264092640 या 5607040 पर भेजकर पॉजिटिव पे सिस्टम सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
Author : Akash dubey