PNB : 2000 के नोट एक्सचेंज के लिए नहीं भरना होगा कोई फॉर्म
PNB ने अपने ग्राहकों के लिए नोट बदलने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है.
PNB के ट्वीट के अनुसार, अगर आप अपने 2000 के नोट बदलने के लिए अगर पंजाब नेशनल बैंक जाते हैं तो आपको किसी तरह के फॉर्म भरने या ID देने की जरुरत नहीं होगी.
आरबीआई ने 19 मई को 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी.
यह नोट बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक जमा या बदले जा सकते हैं. 2,000 रुपये का नोट 30 सितंबर तक वैलिड करेंसी बना रहेगा.
लोग 2,000 रुपये के नोट को बैंक खातों में जमा कर सकते हैं या उसे बैंकों और आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर दूसरा नोट ले सकते हैं.
आरबीआई के दिशानिर्देश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति तय समय सीमा के अंदर किसी भी बैंक की शाखा में जाकर नोट को बदल सकता है.
2000 रुपए का नोट बदलवाने के लिए आपसे किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.
आरबीआई की ओर से बैंकों को खास निर्देश दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि बुजुर्गों और दिव्यांगों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.