PNB बैंक ने बदला Cheque Payment का नियम, जानें यहां

पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों के लिए भुगतान के नियमों में अहम बदलाव करने जा रहा है.
पीएनबी पॉजिटिव पे सिस्टम लागू कर रहा है. इसके तहत बिना वेरिफिकेशन के चेक भुगतान नहीं होगा.
नियम के मुताबिक, ऐसा नहीं होने पर चेक लौटा दिया जाएगा. चेक पेमेंट का यह नया नियम अगले महीने की 5 तारीख से प्रभावी होगा.
अगर ग्राहक ब्रांच या डिजिटल चैनल के जरिए 10 लाख रुपये या इससे ज्‍यादा राशि का चेक जारी करते हैं तो पीपीएस कंफर्मेशन अनिवार्य होगा.
ग्राहकों को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना पड़ेगा.
बैंक ग्राहकों को उनके द्वारा जारी किए जा रहे चेक की जानकारी उस बैंक को देनी होती है जहां उनका सेविंक अकाउंट होता है.
ब्रांच ऑफिस, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, SMS बैंकिंग के माध्यम से चेक की जानकारी देकर पॉजिटिव पे सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Author : Akash dubey
Explore