पीएम मोदी 24 अप्रैल को रीवा आ रहे हैं। उनके दौरे की तैयारियां तेज़ी से की जा रही है।
पीएम मोदी का मुख्य कार्यक्रम रीवा स्थित एस.ए.एफ. ग्राउंड में होगा।
पीएम मोदी पंचायतीराज दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी के साथ वे कई योजनाओ का लोकार्पण भी करेंगे। गृ
प्रधानमंत्री मोदी गृह प्रवेशम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे।
इसी के साथ जल जीवन मिशन के 7573 करोड़ 64 लाख रूपये के कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
इसमें रीवा बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना, टमस समूह जल प्रदाय योजना, सतना बाणसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना और गुलाब सागर समूह जल प्रदाय योजना सम्मिलित हैं।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इसमें मध्यप्रदेश के रेल नेटवर्क के शत- प्रतिशत विद्युतीकरण के साथ ही बीना -कोटा रेल खण्ड का दोहरीकरण
छिंदवाड़ा- नैनपुर-मंडला फोर्ट रेल खण्ड का गेज परिवर्तन और विद्युतीकरण, बिरला नगर- उदी मोड फोर्ट रेलखण्ड और महोबा- खजुराहो- उदयपुरा रेल खण्ड का विद्युतीकरण शामिल है।
इसी के साथ तीन नई यात्री रेल रीवा-इतवारी वाया छिंदवाड़ा यात्री ट्रेन, छिंदवाड़ा- नैनपुर यात्री ट्रेन तथा नैनपुर-छिंदवाड़ा ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।