PM Kisan: 14वीं किस्त में आपको मिलेगा पैसा या नहीं, जानें यहां
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त की तैयारियां शुरू हो चुकी है.
सालाना 6000 रुपए में से 2000 रुपए की किस्त हर चाह महीने के अंतराल पर मिलती हैं. किस्त के लिए किसानों को अप्लाई करना होता है.
सरकार की तरफ से 14वीं किस्त में सिर्फ उन किसानों को ही पैसा दिया जाना है, जो रजिस्टर्ड हैं. ऐसे में अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो जल्दी कर दें.
रजिस्ट्रेशन के वक्त सारी डीटेल्स सही से भरें और चेक करें, नहीं तो किस्त अटक सकती है.
रजिस्टर्ड किसानों को ही इसका फायदा मिलता है. पूरे साल तीन किस्तों में पैसा दिया जाता है. पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच जारी होती है.
दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है.
जिन किसानों का अकाउंट आधार से लिंक होता है या जिन्होंने e-kyc पूरा किया होता है, उनके खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर होता है