Mutual fund गिरवी रखें और तुरंत पाएं लोन, यहां देखें डिटेल

देश की अग्रणी इंवेस्टमेंट सर्विसेज कंपनियों में से एक जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी और NBFC जियोजित क्रेडिट्स ने ‘म्यूचुअल फंड के बदले लोन’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है.
निवेशक पूरी तरह से डिजिटल तरीके से काफी कम समय में बिना किसी परेशानी के 10 हजार रुपये से ज्यादा की रकम का लोन ले सकते हैं.
म्यूचुअल फंड्स का स्वामित्व निवेशकों के पास ही रहेगा और वे उन पर रिटर्न प्राप्त करना जारी रखेंगे लेकिन लोन चुकाए बिना उन्हें रिडीम नहीं कर पाएंगे.
निवेशक किसी भी समय लोन ले सकते हैं और लोन की राशि कुछ घंटों के भीतर उनके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी.
निवेशक बिना किसी प्री-पेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज के अपने लोन का भुगतान कर सकते हैं. निवेशक द्वारा खर्च की गई रकम पर लोन की अवधि का ही ब्याज लिया जाएगा.
निवेशक बिना किसी प्री-पेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज के अपने लोन का भुगतान कर सकते हैं.
निवेशक द्वारा खर्च की गई रकम पर लोन की अवधि का ही ब्याज लिया जाएगा.
Author : Akash dubey
Explore