रविवार को इन राशि के जातकों को मिल सकता है व्यवसाय में धोखा!

मेष राशिफल (Aries Horoscope) 
आज का दिन आपको परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी और किसी का कर्जा उतारने में सफल रहेंगे, जिस वजह  से आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि इसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते है।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपनी मेहनत और लगन से यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखना लाभदायक रहेगा। यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी उत्तम रहेगा। आज यदि कोई आपकी तारीफ करें, तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार को किया है, तो आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope) 
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ भी उठाएंगे। आज आप व्यवसाय में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, लेकिन जितनी मेहनत आप करेंगे, आपको उतना लाभ नहीं मिल पाएगा।
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंता भरा रहेगा। आज आपको किसी ऐसे काम की चिंता सताएगी, जो आपने किया भी नहीं है। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है. आज आपकी कुछ परेशानियां तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ व्यर्थ की होंगी और आज आपको अपने धन को भी भविष्य के लिए निवेश करने के लिए कोई कठोर योजना बनानी होगी।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन से सही कार्य को कर पाएंगे व लाभ के अवसरों को पहचान पाएंगे। व्यवसाय  में आज किसी से आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव भी होगा।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हर मामले में शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। लेकिन आज आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बहुत सारे कार्य लंबे समय के लिए टल सकते हैं। आज किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद के लिए आगे आएंगे। आज नौकरी में भी आपके बॉस आप की तारीफ करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपको उन्हें  नजरअंदाज करना होगा।
कुंभ राशिफल  (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक एकता बढ़ाने वाला रहेगा। आज यदि आपके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी होगी, तो उसमें परिवार के सभी सदस्य आगे आकर खड़े होंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता बनी रहेगी।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा व व्यापार में भी उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे, जिससे आपके कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। आज आप अपने माता पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।
Explore