परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग की सगाई

देखें कपल की रोमांटिक तस्वीरें
बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा शनिवार को सगाई के बंधन में बंध गए हैं. सगाई होते ही परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक फोटोज शेयर की है.
परिणीति और राघव की सगाई में बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं.
कपल की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. दोनों इन फोटोज में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं.
परिणीति ने अपनी सगाई के खास मौके पर बाॅलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहना है।
परिणीति ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा संग दिल्ली के 400 साल पुराने कपूरथला हाउस में सगाई की।
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की खूबसूरत फोटोज शेयर की है, जिनमें वे राघव चड्ढा की बाहों में रिंग फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।