Pan-Aadhaar कार्ड लिंक करा लिया है, तो ऐसे चेक करें स्टेटस

पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है.
आप 31 मार्च से पहले अपना पैन आधार से लिंक नहीं करते हैं, तो 1 अप्रैल, 2023 से आपका पैन कार्ड इनऑपरेटिव हो जाएगा.
अभी भी 1,000 रुपये की लेट फीस के साथ ही पैन-आधार लिंकिंग कराना होगा. लेकिन इसके बाद आपको इनऑपरेटिव पैन के इस्तेमाल पर 10,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा.
PAN-Aadhaar Linking Status चेक करने के लिए आपको इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा.
आप इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre
इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने पैन और आधार की डीटेल्स डालनी होंगी.
अब View Link Aadhaar Status पर क्लिक करें और आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन आधार से लिंक हुआ है या नहीं.
Author : Akash dubey
Explore