सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका, मिलेगा डिस्काउंट

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की चौथी सीरीज छह मार्च यानी सोमवार से शुरू हो रही है. इसमें आप 10 मार्च तक निवेश कर सकते हैं.
सरकार की तरफ से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का भाव 5,611 रुपए प्रति गाम तय किया गया है.
यदि ऑनलाइन अप्लाई करते हैं और डिजिटल पेमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए तक का डिस्कॉउंट मिल सकता है.
आरबीआई की तरफ से जारी होने वाला सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी गोल्ड होता है. इसकी कीमत सोने के वजन यानी प्रति ग्राम होती है.
सरकार ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,611 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है.
पांच ग्राम सोने की कीमत जितनी होती है, उतनी ही बॉन्ड की कीमत होती है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स को सेबी द्वारा अधिकृत ब्रोकर के द्वारा ही खरीदा जा सकता है.
बॉन्ड के इश्यू प्राइज पर हर साल 2.50 फीसदी का ब्याज मिलता है. ये हर छह महीने बाद खाते में पहुंचता है.
Author : Akash dubey
Explore